घर के निर्माण से लेकर सजावट में वास्तु विज्ञान का हम योगदान होता है। ग्रह निर्माण एवं सजावट के दौरान या ऑफिस आदि में वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाए तो कई तरह की आने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है एवं जीवन में प्रगति पाई जा सकती है। वास्तु शास्त्र मूलत: पंच तत्वों की शुद्धि द्वारा ऊर्जा संतुलन का विज्ञान है।

घर की सजावट में उपयोग की जाने वाली अलग अलग तरह ही पेंटिग्स, मूर्तियाँ एवं उनके रखने का स्थान आदि बातें घर की ऊर्जा को सकारात्मक या नकारात्मक तरह से प्रभावित करती है। घर सजाने में यूँ तो कई तरह की तस्वीरों चीज़ों का उपयोग किया जाता है परन्तु घोड़ों से जुड़े तस्वीर भी घर के वास्तु के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें विशेष रूप से 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर एवं ऑफिस, कार्यस्थल में लगाने का महत्व है।

जानें वास्तु के अनुसार किस दिशा में लगाएँ 7 दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर

घर में किस दिशा में लगाएँ 7 दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर:
सात अंक धार्मिक रूप से भी शुभ माना गया है इसलिए 7 अंक का विशेष महत्व वास्तु शास्त्र में भी है। घर में 7 घोड़ों की तस्वीर यूँ तो कहीं भी लगा सकते हैं लेकिन इसे पूर्व दिशा में लगाया जाए तो बहुत अच्छा फल मिलता है।
ऑफिस में किस दिशा में लगाएँ 7 दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर:
व्यवसाय और करियर में तरक्की के लिए ऑफिस में दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगायें। ध्यान रखे की इन घोड़ों का मुंह अंदर की तरफ हो। इससे आपके कार्यों को बल मिलेगा

7 घोड़ों वाली तस्वीर लगाने के लाभ:

● करियर में मिलती है सफलता

● यह तस्वीर पॉजीटिव एनर्जी का निर्माण करती है।

● धन लाभ के लिए इसे प्रगति का सहायक माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है।

घोड़ों की तस्वीर से जुड़े अन्य उपाय एवं ध्यान रखने योग्य विशेष बातें :

घोड़े आत्मनिर्भर, सम्मान, आत्मविश्वास एवं प्रगति के परिचायक होते हैं। आइये जानते अन्य किस तरह घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति का उपयोग घर या ऑफिस के वास्तु को ठीक करने के लिए की जाती है।

● दौड़ते हुए घोड़े प्रगति के प्रतीक होते हैं। इससे कार्य को गति मिलती है। ऑफिस या कार्यस्थल पर बार बार इस तरह की तस्वीरें देखने से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है।

● दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने में विशेष इस बात का ध्यान रखें कि इनकी संख्या सात ही होना चाहिए। अगर किसी तस्वीर में एक ही घोड़ा हो तो उसे नहीं लगाना चाहिए।

● इस तस्वीर को घर में लगाने से जल्दी ही अच्छी नौकरी, नौकरी में प्रोमोशन और सामाजिक मान-सम्मान के अलावा धन लाभ आदि का योग बनता है।

● अगर विशेष रूप से धन लाभ और आर्थिक सक्षमता के लिए सात घोड़ों की तस्वीर लगा रहें हों तो घर के हॉल में दक्षिण दिशा की दीवार पर अंदर की ओर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए, इससे धन सम्बन्धी उतार चढाव समाप्त होते हैं और आर्थिक स्थिरता आती है।

● तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घोड़े का चेहरा शांत मुद्रा में हो एवं घोड़ों का रंग सफ़ेद हो तो बहुत अच्छा है।

● वास्तु के अनुसार क़र्ज़ मुक्ति के लिए घर के उत्तर- पश्चिमी कोने में घोड़े के जोड़े की तस्वीर या मूर्ति रखें इससे शीघ्र ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

● तस्वीर ऐसी नहीं हो जिसमें घोड़े अलग अलग दिशा में भाग रहे हों

● प्रतिदिन तस्वीर की सफाई करनी चाहिए। घर में टूटी फूटी तस्वीर ना लगायें। अगर तस्वीर टूट जाये तो इसे शीघ्र ही हटा देना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के ये सभी उपाय घर और ऑफिस की ऊर्जा को शुद्ध करने के लिए हैं। इनके अलावा घर में कई बातों का ध्यान वास्तु के अनुसार रखना चाहिए। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नेगेटिव एनर्जी से मन चित्त अशांत हो जाता है जिसका विपरीत असर हमारे जीवन, रिश्तों, स्वास्थ्य, बिज़नेस आदि पर पड़ सकता है।

वास्तु दोष निवारण के उपाय जानिए वास्तु विशेषज्ञ पं। पवन कौशिक से