मिट्टी से बनी वस्तुओं को घर में रखने का इसलिए है विशेष महत्व

पंचतत्वों में मिट्टी का अहम स्थान है। वास्तुशास्त्र नियम अनुसार मिट्टी से बनी चीजों का घर में उपयोग करने पर सकारात्मक प्रभाव मिलते हैं और सुख—शांति मिलने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। जानिये, मिट्टी से निर्मित कौनसी चीजों को घर में स्थान दिया जाए।

मिट्टी का वैज्ञानिक महत्व – वैज्ञानिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे स्वास्थ्य को लाभ मिलता है इसलिए घर में मिट्टी से बनी चीजों में भोजन करने व पानी पीने के लिए कहा जाता है।

धार्मिक महत्व – मिट्टी से निर्मित वस्तुओं को घर में रखने का धार्मिक महत्व भी है। मिट्टी के घडे को अगर घर में रखा जाए तो बुध व चंद्रमा ग्रह के सकारात्मक परिणाम मिलते है।घर के मंदिर में भगवान की मिट्टी से बनी मूर्तिया स्थापित करनी चाहिए जिनका धार्मिक महत्व है।

दीपावली सहित कई त्यौहारों व रोज पूजा में मिट्टी के दीपक उपयोग करने की मान्यता है। इस उपाय से घर में शांति व सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वास्तुदोष दूर करने में लाभ – मिट्टी घर का वास्तुदोष भी दूर करती है। वास्तु अनुसार घर की दक्षिण—पूर्वी दिशा में मिट्टी के पक्षी रखने पर वास्तुदोष दूर होते हैं और सकारात्मकता की प्राप्ति होती है। घर की सजावट में भी ज्यादा से ज्यादा मिट्टी की वस्तुएं व खिलौने उपयोग में लाने चाहिए जिससे एक तरफ सुंदरता आएगी तो दूसरी तरफ वास्तुदोष से मुक्ति मिलेगी।

ग्रहों के दोष होते हैं दूर – ज्योतिष में मान्यता है कि मिट्टी के बर्तनों में चाय,पानी या लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने पर मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं। अगर जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं तो शनिवार को पीपल के पेड के नीचे मिट्टी का दीपक उपयोग में लाना चाहिए जिससे शनि संबंधित दोष समाप्त होते हैं।

किचन में मिट्टी के बर्तनों में बनाएं खाना – घर की किचन में अगर भोजन बनाते समय मिट्टी के बर्तनों का उपयोग किया जाता है तो पूरे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। मिट्टी के तवे की रोटियां खाने से गैस,कब्ज की समस्या नहीं होती है। मिट्टी के बर्तन में बना खाना स्वादिष्ट भी होता है।

इस तरह मिट्टी से बनी वस्तुओं को घर में रखने व बर्तनों में भोजन करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और वास्तु दोष दूर होकर सुख—समृद्वि का वातावरण बनता है।

घर,कार्यालय वास्तु संबंधित समस्याओं के समाधान व अधिक जानकारी के लिए पंडित पवन कौशिक से संपर्क करें: +91-9999097600