Browse:
550 Views 2019-06-11 07:18:37

जानें, इन चीजों को घर में रखने पर आता है सौभाग्य

जानें, इन चीजों को घर में रखने पर आता है सौभाग्य

वास्तुशास्त्र में कुछ चीजों को विशेष शुभ माना है और ऐसी चीजों को घर में रखने पर खुशी व सौभाग्य प्रवेश करते हैं जिससे नकारात्मकता व दुर्भाग्य बाहर चले जाते हैं। जानिये, वास्तु अनुसार वे कौनसी चीजें हैं जिन्हें घर में रखना जरूरी माना है।

धातु का कछुआ — घर के वास्तु में कछुएं को महत्वपूर्ण माना है। धातु का कछुआ घर में रखने पर समृद्धि और खुशहाली आती है। इसे धन की वृद्वि का भी प्रतीक माना है। वास्तुशास्त्र सिद्वांत अनुसार घर में पानी के एक कटोरे में धातु से बने कछुए को रख कर इसे उत्तर दिशा में स्थापित कर देना चाहिए।

तीन टांगों वाले मेढक को भी रखा जाना वास्तु में शुभ माना है। मुंह में सिक्का लिए हुए तीन टांगों वाला मेढक घर में मुख्य दरवाजे के आस पास रखना भी श्रेष्ठ माना जाता है।

हरियाली की पेटिंग — घर में हरियाली से संबंधित तस्वीर या पेंटिंग लगाई जानी चाहिए। ऐसी तस्वीर से सकारात्मक एनर्जी प्रवेश करती है और घर में सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।

प्रसन्न मुद्रा में एक फोटो — घर में परिवार के पूरे सदस्यों की प्रसन्न मुद्रा में एक तस्वीर भी लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीर लगी होने पर रोज नजर पडने से मन में सकारात्मक सोच व प्रसन्नता की भावनाएं आती हैं और रिश्तों में मजबूती बनी रहती है।

ऊंट की मूर्ति — वास्तुशास्त्र अनुसार घर में धातु से बनी ऊंट की मूर्ति रखना शुभ है। इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने पर पॉजिटिव एनर्जी का संचार होकर नौकरी,व्यवसाय की बाधाएं दूर होती हैं जिससे आर्थिक स्थिति सुधरती है।

मिट्टी के बर्तन — वास्तुशास्त्र के नियम अनुसार घर में मिट्टी के बर्तनों का उपयोग बहुत शुभ है। मिट्टी से निर्मित वस्तुओं के उपयोग से सकारात्मक उर्जा का प्रभाव और सुख शांति बढती है।

घर के वास्तु संबंधित अधिक जानकारी के लिए पंडित पवन कौशिक से संपर्क करें: +91-9990176000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*