Browse:
1741 Views 2018-03-27 05:16:45

घर में जरूर लगाएं सेहत के लिए ये 5 पौधे

ईश्वर ने सृष्टि में कुछ ऐसे पौधों की रचना की है जो इंसान को धर्म से जोड़ते हैं। उन चमत्कारी पौधो का महत्व धर्म और विज्ञान दोनों से जुड़ा है। अपने में दैवीय गुणों को समेटें बड़े ही अद्भुत है ये पौधे। कोई अपने घर में हरियाली के लिए पेड़-पौधा का रोपन करता है तो कोई खूबसूरती के लिए। लेकिन बहुत कम लोगों को ज्ञात होगा कि पेड़-पौधे लगाने से धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों फायदे होते हैं।

तुलसी का महत्व

  • कहते हैं जिस घर में तुलसी के पौधे की पूजा होती है उसपर श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा होती है।
  • तुलसी के पत्तों में रोग प्रतिरोधक क्षमता पाई जाती है।
  • रोजाना तुलसी के सेवन से सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसी परेशानियां नहीं होती।
  • संतान उत्पत्ति की समस्याओं में कारगर होते हैं तुलसी के बीज।

कड़ी पत्ते का कमाल

  • खून साफ करने में मदद करने के साथ ही हवा को भी साफ करता है कड़ी पत्ता।
  • ऐसी मान्यताएं हैं कि कड़ी पत्ते के पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • कड़ी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व बालों को जल्दी सफेद नहीं होने देते और बालों का झड़ना भी कम करते हैं.
  • वहीं इससे राहु, शनि और केतु प्रसन्न होते हैं।

खुशबूदार पुदीने की चमत्कारी शक्तियां

  • पुदीने की खुशबूदार पत्तियों में विटामिन ए,बी,सी के साथ ही आयरन काफी मात्रा में पाए जाते हैं।
  • यह हमारी सेहत और सुंदरता दोनो को ही संवारने और निखारने का काम करता है।
  • गैस, बदहजमी, उल्टी आदि से निजात दिलाने के साथ ही पुदीना हमारे पाचन तंत्र को सशक्त करता है।

सेहत का वरदान एलोविरा

  • एलोविरा का पौधा हवा को शुद्ध करने के साथ ही सेहत के लिए भी वरदान है।
  • एलोवेरा का जूस ब्लड में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है.
  • एलोविरा में काफी मात्रा में विटामिन और फाइबर्स पाए जाते हैं।
  • जलने-कटने के अलावा बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद है एलोविरा।

हरा धनिया के फायदे

  • इसका एन्टी ऑक्ससीडेंट गुण आंखों के लिए लाभदायक है।
  • धनिया का सेवन खून में इंसुलीन की मात्र को नियंत्रण में रखता है।
  • प्रतिदिन हरा धनिया का सेवन करना एनीमिया रोग में लाभप्रद है।
  • रक्त में शुगर के स्तर को भी नियंत्रित बनाए रखता है हरा धनिया।

कितना अद्भुत और पवित्र हैं यह पौधें। आप भी इन पौधों को अपने जीवन में शामिल करें फायदा ही फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*