दर्पण इंसान का प्रतिबिंब होते हैं और मनुष्य के जीवन का अहम हिस्सा भी, जिसमें अपने अक्स को देखना हर किसी को रास आता है। भारतीय संस्कृति में कांच का टूटना अपशकुन व किसी अनहोनी घटना के घटित होने के संकेत से जोड़ कर देखा जाता है। कई जगह ऐसी भी मान्यता है कि शीशा तोड़ने वाले इंसान की आत्मा उसके अंदर फंस जाती है। इसके अलावा सपने में टूटा हुआ कांच देखने को दुर्घटना का संकेत माना जाता है। असल जिंदगी में भी हाथ से कांच का ग्लास आदि टूट जाने पर कोई षड़यंत्र, शक या पारदर्शिता पर संदेह से जोड़ा जोड़ा जाता है। यह सिर्फ कही सुनी बातें हैं या फिर क्या है इसके पीछे का सच आईए जानते हैं।
मिथ और मान्यताएं- आईना गिर कर टूट जाने पर विपत्ति आने का संकेत देता है।
- इसके निवारण के लिए नदी या जलाशय पर जाकर अपनी परछाई उसमें देखने से आने वाली विपदा टल जाती है ऐसी मान्यताएं है।
- कांच के ग्लास, प्लेट इत्यादि हाथ से टूटने पर घर में अचानक किसी की तबियत खराब हो जाने या वाद-विवाद का होना व किसी मुसीबत के आने से पहले ही कांच ने अपने ऊपर ले लिया ऐसा माना जाता है।
- घर में कांच के बर्तन टूटने पर किसी सफाई कर्मचारी को नमक देने से आने वाली मुसीबत टल जाएगी ऐसी धारणा है।
- इसके अलावा कांच के बर्तन टूटने पर ग्लास किसी धर्म स्थान पर दान करने या उपाहार स्वरूप भेंट करने से भी मुसीबत टल जाती है।
+91 9990176000
+91 9999097600
CALENDAR 2026
