Browse:
648 Views 2019-07-16 11:18:03

ज्योतिष व वास्तु के अनुसार पौधे लगाने से मिलते हैं श्रेष्ठ परिणाम

ज्योतिष व वास्तु के अनुसार पौधे लगाने से मिलते हैं श्रेष्ठ परिणाम

ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में पौधों के महत्व का वर्णन है।वास्तुदोष दूर करने और घर—कार्यालय की सौंदर्यता बढाने,तरक्की,खुशहाली पाने के लिए ज्योतिष व वास्तु नियम अनुसार पेड—पौधों को लगाना चाहिए।

ज्योतिष में महत्व – धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं जिनकी नियमित पूजा करना शुभ होता है। तुलसी,पीपल व केले की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और परेशानियों का समाधान होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने पर वास्तुदोष दूर होते हैं और सुख—शांति का वातावरण बनता है।

केला का पौधा लगाना शुभ होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।पीपल के पेड को घर की जगह मंदिर में लगाने का महत्व है। इसकी विधिपूर्वक पूजा से शनि ग्रह संबंधित दोष खत्म होते हैं और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

हिन्दू धर्म में अशोक के वृक्ष को लगाना शुभ व मंगलकारी माना है। घर में अशोक का पेड लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ता है और सुख, शांति व समृद्धि का वास होता है।

वास्तुशास्त्र में पौधे लगाने का महत्व – वास्तु शास्त्र में भी पेड—पौधे लगाने का विशेष महत्व है। कुछ खास पौधे लगाने से वास्तुदोष समाप्त होते हैं और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

  • कार्यस्थल पर बांस का पौधा रखना शुभ होता है।घर के साथ साथ ऑफिस में मनी प्लांट रखा जाता है।
  • मनी प्लांट रखने से व्यवसाय में संपन्नता आती है और धन की तंगी नहीं आती है। ऑफिस की डेस्क पर सुंदरता बढाने के लिए एक छोटा पौधा लगाना चाहिए जिससे सकारात्मक एनर्जी बढती है।
  • वास्तु में हल्दी का पौधा लगाने का महत्व है। इस पौधे को घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है।
  • घर में आंवले का पेड़ लगाना चाहिए । वास्तु के अनुसार आंवले के पौधे को उत्तर दिशा या पूरब दिशा में लगाना चाहिए और इसकी पूजा से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

इन चीजों को नहीं करें अनदेखा – घर या कार्यालय में पेड—पौधे लगाने के दौरान कुछ बातों को नहीं भूलना चाहिए।

  • पेड—पौधों को वास्तु नियम अनुसार सही दिशा में लगाना चाहिए।
  • गमलों में रोज उचित मात्रा में पानी देना चाहिए और पौधों को सूखने नहीं देना चाहिए।
  • कंटीले पेड—पौधों से नकारात्मकता का संचार होता है इसलिए ऐसे पेड—पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

इसी तरह घर,कार्यालय के वास्तुदोष दूर करने और खुशहाली, प्रगति के लिए ज्योतिष,वास्तु अनुसार पेड—पौधे लगाने का महत्व है।

घर,कार्यालय वास्तु संबंधित अधिक जानकारी के लिए पंडित पवन कौशिक से संपर्क करें: +91-9999097600

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*