Browse:
1973 Views 2018-03-27 05:03:17

मंत्र जाप की महिमाः इन 10 मंत्रों के जप से होगा जीवन सफल

भगवान की भक्ति उनकी आराधना और प्रार्थना करने के वैसे तो कई तरीके हैं। कभी सरल शब्दों से कभी कीर्तन से तो कभी मंत्रों के जप से हम भगवान के सामने अपनी भक्ति को प्रकट करते हैं। इन सभी तरीके में मंत्र सबसे प्रभावशाली माना जाता है। ईश्वर की भक्ति का सबसे अच्छा और सबसे सरल तरीका माना जाता है मंत्रों का जाप। मंत्र सीधा आपकी फरियाद आपके आराध्य तक पहुंचा देता है। क्योंकि यह मन को तुरंत एकाग्र कर देता है और शीघ्र प्रभाव देता है। श्रद्धा और विश्वास से अपने ईष्ट देव का मंत्र अवश्य फलदायी होता है। आईए जानते हैं श्रद्धा और भक्ति के बंधन मंत्र से जीवन सफल करने के तरीके।

मंत्र जप के नियम

  • सुबह का समय शुद्ध वायु से परिपूर्ण होता है इसलिए ब्रह्रममुहूर्त में उठकर ही साधना करना चाहिए।
  • ध्यान रखे मंत्र का जाप करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
  • जैसा मंत्र बताया गया है वो ही उच्चारण आप करें।

इन 10 मंत्र जाप से ईश्वर तक पहुंचेगी आपकी मनोकामना

गृह कलेश में जपें ये मंत्र

ॐ श्रीकृष्णाय शरणं मम। या कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥

कामों में कामयाबी, रुकावटों को दूर करने का मंत्र

ॐ एकदृंष्ट्राय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो बुद्धिः प्रचोदयात्।

धन,यश व भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत का मंत्र

ॐ महालक्ष्म्यै विद्महे विष्णुप्रियायै धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।

दुर्घटना से बचने का मंत्र

यावत कर्म समाप्ति स्यांत् तावत् त्वं स्थिरोभव।

दोष हटाने या किसी को नजर लग गई हो तो जपें ये मंत्र

नमस्ते रूद्ररूपाय करिरूपाय ते नमः

बुद्धि व विवेक, दूरदर्शिता, चतुराई का मंत्र

ॐ सरस्वत्यै विद्महे ब्रह्मपुत्र्यै धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्।

मंगल दोष निवारण मंत्र

धरणी गर्भ संभूतं विद्युत्कान्ति समप्रभम, कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।

घर की सुरक्षा का मंत्र

तेन त्वा प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल।

शनि की शांति का मंत्र

ऊं ऐं ह्रीं क्लींं शं शनैश्च राय नम:

विघ्नों के नाश, अहंकार के नाश के लिए मंत्र

ॐ गिरिजायै विद्महे शिव धीमहि तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्।

मंत्रों में होती है असीम शक्ति और अपने आराध्य तक अपनी फरियाद पहुंचाने का सबसे सरल और सटीक उपाय है मंत्र। इन मंत्रों का जाप कर बनाएं अपने जीवन को सफल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*