मां शक्ति की उपासना के सबसे बड़े महापर्व के साथ ही शुरू हो रहा है संवत 2075। हिन्दू पंचाग के अनुसार चैत्र नवरात्र से ही नए संवत यानि नए साल का आरंभ होता है। चैत्र नवरात्र के शुभ आगमन के साथ ही समय है नई शुरुआत का, जीवन में शुभ फल आगमन का। हर कोई चाहता है कि नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही वो अपने जीवन में कुछ नया करे। मां के आशीर्वाद से कुछ नया खरीदे। चाहे फिर वो नया घर हो या नई गाड़ी। लेकिन किस दिन और कौन से रंग का वाहन खरीदना शुभ होगा। आईए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में कौन सा शुभ रंग का वाहन खरीआप अपना घर खुशियों से भर सकेंगे।

किस दिन वाहन खरीदना रहेगा शुभ
  • रविवार को गाड़ी लेने से घर मे सुख-शांति आती है।
  • सोमवार को गाड़ी लेने पर जीवन में काम के नए स्रोत उत्पन्न होंगे।
  • मंगलवार,शुक्रवार व शनिवार को गाड़ी लेना अधिक शुभ नहीं माना जाता है।
  • बुधवार व गुरुवार को गाड़ी लेना बेहद शुभ माना जाता है।
अंक ज्योतिष से जाने गाड़ी के शुभ रंग
  • अक्सर हम वाहन खरीदते समय प्रचलित रंगों को ही प्राथमिकता देते हैं जबकि हो सकता है यह रंग आपकी राशि के मूल्यांक या भाग्यांक के अनुसार ना हो।
  • इसका आंकलन आपकी जन्मतिथि के अनुसार किया जाता है।
  • माह की जिस तिथि यानि 01,02,11,12 आदि तारीख को आपका जन्म होता है। उस तिथि के प्रयुक्त अंकों का योग आपका मूल्यांक होगा।
  • यानि 01,10,19 या 28 तारीख वालों का मूल्यांक 1 होगा।
  • इसी प्रकार तिथि/माह/वर्ष के अंकों का योग जैसे 01/01/1991 का मूल्यांक 0+1=1, तो भाग्यांक 0+1+0+1+1+1+9+9+1=22, 2+2=4 होगा।
किस भाग्यांक के लिए कौन सा रंग शुभ
  • मूल्यांक/भाग्यांक 1– आपको पीले, सुनहरे या क्रीम रंग के वाहन खरीदने चाहिए।
  • मूल्यांक/भाग्यांक 2– सफेद या हल्के हरे रंग का वाहन खरीदना शुभ होगा।
  • मूल्यांक/भाग्यांक 3– पीला, बैगनी, नीला या गुलाबी रंग का वाहन खरीदना चाहिए।
  • मूल्यांक/भाग्यांक 4– पीला या भूरा रंग शुभ है।
  • मूल्यांक/भाग्यांक 5– हल्के हरे, सफेद या भूरे रंग का वाहन रखना चाहिए।
  • मूल्यांक/भाग्यांक 6– हल्के नीले, गुलाबी या पीले रंग के वाहन शुभ होंगे।
  • मूल्यांक/भाग्यांक 7– आपके लिए नीला या सफेद रंग का वाहन शुभ है।
  • मूल्यांक/भाग्यांक 8– काले, नीले, भूरे व बैंगनी रंग का वाहन खरीदें।
  • मूल्यांक/भाग्यांक 9– लाल या गुलाबी रंग का वाहन शुभ रहेगा।
तो आपने जाना किस दिन वाहन खरीदना शुभ रहेगा और कौन से रंग का वाहन आपके राशिनुसार आपके जीवन में ला सकता है खुशियों का भंडार।