हिन्दू धर्म के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पहले सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा होना अनिवार्य है। भगवान गणपति के अति शुभ 10 रूप आपके जीवन में किसी भी तरह की अड़चने दूर कर सकते हैं। इनकी हार्दिक रूप से पूजा करने से श्रेष्ठ लाभ मिलता है और ज्ञान, बुद्धि, रोज़गार, तनाव जैसी समस्त मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।

महा गणपति: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

जीवन के सभी पहलुओं में सफलता और सुरक्षा के लिए महा गणपति की पूजा करें।

द्विज गणपति: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए द्विज गणपति की पूजा करें। भगवान गणपति के इस रूप के चार सर और चार हाथ होते हैं।

हेरम्ब गणपति: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

भगवान गणपति के इस रूप के पांच सर, दस हाथ होते हैं और यह शेर पर विराजमान होते हैं। धन-संपत्ति के लिए हेरम्ब गणपति की पूजा करें।

वीर गणपति: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

यह भगवान गणेश का वीर योद्धा रूप है। गणपति के इस रूप के सोलह हाथ होते हैं और यह महिलाओं की सभी रोगों से रक्षा करता है।

पंचमुखी गणेश: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

पंचमुखी गणेश का प्रत्येक चेहरा अलग-अलग दिशा में होता है। ऐसा माना जाता है कि पंचमुखी विनायक को पूर्व दिशा में रखने से हर तरह की बुरी ऊर्जाओं का नाश होता है और घर में समृद्धि आती है।

सिद्धि-बुद्धि गणेश: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

शिवपुराण के अनुसार गणेशजी का सिद्धि-बुद्धि के साथ विवाह हुआ था। बुद्धि बुद्धिमत्ता का आशीर्वाद देती है और सिद्धि आध्यात्मिक शक्ति का।

नृत्य गणपति: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

नृत्य गणपति खुशियां और कृपा का प्रतीक है। भगवान गणपति का यह रूप नृत्य मुद्रा में होता है।

विघ्नविनाशक गणपति: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

विघ्नविनाशक गणपति के आठ हाथ होते हैं । भगवान गणपति का यह रूप जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है।

क्षिप्रा गणपति: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

क्षिप्रा गणपति के हाथ में कल्पवृक्ष होता है और कीमती रत्नों का एक छोटा सा पॉट होता है। भगवान गणपति का यह रूप इच्छाओं की जल्दी पूर्ति के लिए प्रसिद्द है।

ऋणमोचन गणपति: Worship these 10 Forms of Ganesha for Prosperity

चार हाथों वाले ऋणमोचन गणपति के हाथ में रोज-एपिल होता है । गणपति के यह रूप किसी भी तरह के ऋण से छुटकारा दिला सकता है ।