कर्ज की समस्या के ये हैं ज्योतिषीय कारण और समाधान

कोई इंसान नहीं चाहता कि वह किसी से कर्ज लें। लेकिन जीवन में ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि कर्ज लेना मजबूरी हो जाता है। ज्योतिषशास्त्र में कर्ज चढने के कारण और इससे छुटकारा पाने के अचूक उपायों का वर्णन हैं।

ज्योतिष में कर्ज चढने का प्रमुख कारण – ज्योतिषशास्त्र में कर्ज लेने के पीछे ग्रहों की स्थितियों को जिम्मेदार माना है। अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं चलती है तो आर्थिक तंगी के कारण कर्ज लेने का योग बनता है। जन्म कुंडली में छटवें भाव के कमजोर होने के कारण भी ऋण लेने के लिए मजबूर होना पडता है। इसके अलावा अशुभ ग्रह की महादशा,अंतर्दशा आदि के कारण भी कर्ज लेने की स्थितियां प्रबल बनती हैं।

गार्डन में कांटेदार पौधों को नहीं लगाएं – घर के गार्डन में कभी भूलकर भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इन पौधों से वास्तुदोष बनने पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे घर की सुख—शांति भी प्रभावित होती है।

वास्तुदोष की वजह से भी कर्ज – घर या कार्यस्थल पर वास्तुदोष होने की वजह से भी कर्ज लेने की स्थितियां बनती है। घर में वास्तु नियमों की अनदेखी से आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर पडता है और पैसे की तंगी होने से कर्ज लेना मजबूरी बनता है।

घर में पौधों को गलत दिशा में लगाने,वास्तुदोष उत्पन्न करने वाले चित्रों को लगाने से नकारात्मक उर्जा का संचार होता है और धन की स्थिति कमजोर पडती है और कर्ज लेने के योग बनते हैं। इसी तरह दुकान,कार्यस्थल पर भी वास्तुदोष बनने से धन की कमी आती है और आवश्यक कार्यों को करने के लिए कर्ज लेना पडता है।

कर्ज मुक्ति के अचूक उपाय – ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में बताए अचूक व आसान उपायों को अपनाने से हमेशा के लिए कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

  • ज्योतिष में कर्ज के पीछे मंगल ग्रह को जिम्मेदार माना है। यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो आर्थिक तंगी का सामना करना पडता है और कर्ज लेने की स्थितियां बनती है इसलिए कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मंगल ग्रह को मजबूत करना आवश्यक है।
  • मंगल की मजबूती के लिए मंगलवार का व्रत व मंगल ग्रह के देवता हनुमान जी की पूजा करने से श्रेष्ठ फल मिलते हैं।
  • कर्ज से पीछा छुडाने के लिए धन की देवी लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु की पूजा व उपाय कर प्रसन्न करना आवश्यक है।
  • शुक्रवार को लक्ष्मी जी व गुरूवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना से धन संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है और धीरे—धीरे कर्ज से छुटकारा मिलने लगता है।
  • कुंडली में लग्न व भाग्य भाव के ग्रहों की मजबूती के उपाय से भी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कर्ज नहीं लेना पडता है।
  • वास्तुशास्त्र के उपाय कर कर्ज के बोझ से छुटकारा पाया जा सकता है।घर में वास्तु अनुसार दिशा में मनी प्लांट,तुलसी व केले का पौधा लगाकर आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है।

इस तरह ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के सरल व अचूक उपाय कर बढ रहे कर्ज से धीरे—धीरे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

घर,कार्यालय वास्तु संबंधित अधिक जानकारी के लिए पंडित पवन कौशिक से संपर्क करें: +91-9999097600