जानिये, सपने में इन खास चीजों को देखने का क्या है मतलब

हर इंसान सोते समय सपने देखता है। इन सपनों को भविष्य से जोड कर देखा जाता है। मान्यता अनुसार स्वप्न में दिखने वाली चीजों में विशेष रहस्य छुपा होता है जिससे आने वाले समय के बारे में जान सकते हैं। जानें,क्यों आते हैं सपने और क्या है इनका महत्व-

क्या है सपने— सपने छवियों, विचारों, भावनाओं का एक स्वरूप है जो नींद में प्रकट होते हैं। सपनों का सीधा सम्बन्ध हमारे दैनिक जीवन से होता है और खुली आंखों से हम जो देखते हैं उससे संबंधित रात में भी दिखाई देता है।

वैज्ञानिक कारण— वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार सपने इंसान के दिमाग में दिनभर की घटनाओं या यादों को संग्रहित करने का एक तरीका है। एक दूसरी मान्यता है कि सपने सीखने की प्रक्रिया का एक हिस्सा होते हैं और इस दौरान इंसान का दिमाग नई चीजों को सीखने की कोशिश करता है।

मान्यता के अनुसार रात में कम से कम 3 से 5 बार सपने दिखाई देते हैं और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सपने दिखाई देना फायदेमंद है।

शुभ संकेत हैं ये सपने—

  • सपने में यदि कोई महिला सोने के गहने,आभूषण पहन कर दिखें तो इसे शुभ माना है और धन प्राप्ति का संकेत है।
  • गाय में समस्त देवी—देवताओं का वास माना है इसलिए सपने में गाय देखना भी बहुत शुभ है और इस स्वप्न के आने के बाद जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होती हैं।
  • अगर स्वप्न में सूर्य दिखाई दे तो इसका अर्थ आने वाले समय में जीवन में नई चीजों के आने से जोडकर देखा जाता है और तरक्की की ओर भी ईशारा है।
  • कई लोग सपने में नाग देखकर डर महसूस करते हैं। मगर इस तरह सपना आना ​भविष्य के लिए शुभ है और जीवन में सुख-समृद्धि आने का संकेत है।
  • सपने में अगर आप सांप को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि जल्दी ही भविष्य में शत्रुओं पर विजय मिलने वाली है और आर्थिक तंगी का भी समाधान होगा।
  • स्वप्न में देवी-देवता के दर्शन होना भी शुभ है इसका संकेत भविष्य में धन लाभ के साथ ​कार्यों में मिलने वाली सफलता से है।
  • सपने में चूहों को देखना शुभ माना है और धन प्राप्ति की तरफ ईशारा है।

इस प्रकार इन सपनों से जुडी महत्वपूर्ण बातों को जानकर भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते है पंडित पवन कौशिक से: +91-9990176000