वास्तु उपाय अपनाने पर आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

आधुनिक युग में धन सबसे बडी जरूरत है। धन के बिना कुछ होना संभव नहीं है।धन से ही जीवन आगे तरक्की की ओर बढता है। घर या कार्यालय में वास्तुदोष बनने से धन की अडचनें आती हैं इसलिए धन के निरंतर आगमन के लिए वास्तु उपाय किए जाना आवश्यक है।

इन कारणों से आती है धन संबंधित परेशानियां — घर में साफ— सफाई पर ध्यान नहीं देने से गंदगी बनी रहती है जिससे नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होने से सकारात्मक ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है और आर्थिक प्रगति रू​क जाती है इसलिए घर में रोज झाडू- पोंछा लगाना चाहिए।

  • घर में रखे हुए कूडादान की भी नियमित सफाई होना बेहद आवश्यक है अन्यथा कचरे का ढेर लगा रहने से वास्तुदोष बनने की पूरी संभावनाएं बनी रहेंगी।
  • घर की रसोई में भी ज्यादा लंबे समय तक झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए अन्यथा इससे वास्तुदोष बनता है।
  • घर में कचरा पात्र रखने की जगह भी वास्तु अनुसार निर्धारित होनी चाहिए अगर गलत दिशा में इसे रखा जाता है तो वास्तुदोष बनने से घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड सकता है
  • मुख्य दरवाजे के आस—पास कभी कूडादान नहीं रखना चाहिए।
  • घर में लंबे समय से रखा हुआ पुराना कबाड,अनुपयोगी वस्तुएं,खराब उपकरण नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं जिससे परिवार के सदस्यों की मानसिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर पडता है और धन के स्त्रोत भी प्रभावित होते है।

वास्तु उपाय अपनाने से होगा ​धन लाभ — घर में अलमारी का सीधा संबंध धन से ही होता है।अलमारी में वास्तुनियमों का ध्यान नहीं रखा जाता है तो वास्तुदोष बनते हैं और इसका बुरा असर आर्थिक स्थिति पर पडता है इसलिए अलमारी वास्तु अनुसार रखी जानी चाहिए।

  • अलमारी को इस तरह रखना चाहिए कि उसका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुले। दरअसल पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य होते हैं व उत्तर दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर होते हैं।
  • अलमारी के अंदर जिस जगह पर पैसे रखे जाते हैं उस जगह पर लक्ष्मी यंत्र अथवा लक्ष्मी जी,कुबेर भगवान की तस्वीरें या मूर्ति रखी जा सकती है। इन्हें रखने से अलमारी के अंदर व आसपास सकारात्मकता का प्रभाव बना रहता है।
  • ज्योतिष में कछुएं को धन की देवी लक्ष्मी जी से संबंधित किया जाता है। वास्तु में कछुए को सौभाग्य का प्रतीक माना है इसलिए घर में धातु का कछुए रखना चाहिए जिससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
  • वास्तुशास्त्र नियम अनुसार घर या कार्यालय में ​मछलीपात्र रखना भी एक बेहद अच्छा उपाय है। इसे वास्तु अनुसार दिशा में रखे जाने पर वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता है और इसमें मछलियों को देखते रहने पर मन व मस्तिष्क को सुकून,शांति का अनुभव होता है। मछलीपात्र में सुनहरे रंग की मछली जरूर रखी जानी चाहिए।